शोरूम पर की तोड़फोड़, बंद करने की दी धमकी
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)22 मई। कस्बे के कोतवाली थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार खेतड़ी मोड़ निवासी साहिल अग्रवाल पुत्र सुभाष अग्रवाल ने थाने में उपस्थित होकर वार्ड नंबर 2 निवासी मुकेश अग्रवाल पुत्र मथुरा प्रसाद अग्रवाल, उसकी पत्नी सुशीला देवी व बेटी सुरभि के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि मुकेश अग्रवाल से विगत 11 सितंबर 2019 को अंडर ग्राउंड जो 248.87 वर्ग मीटर का भूखंड 61 लाख रुपए में तय किया गया था। इसमें से दो लाख रुपए तुरंत दिए गए थे तथा तीस लाख रुपए का 10 अक्टूबर 2019 को चैक के द्वारा भुगतान किया गया था। भूखंड मालिक ने दिसम्बर में रजिस्ट्री करवाने का वादा भी किया। लेकिन बार-बार बोलने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। उसके बाद जरिए अधिवक्ता 14 फरवरी को नोटिस भी दिया गया। प्रार्थी ने अंडर ग्राउंड में शोरूम बना दिया जिससे भूखंड मालिक की नियत खराब हो गई। जिस पर 19 मई को भूखंड मालिक की पत्नी सुशीला देवी एवं पुत्री सुरभि अग्रवाल शोरूम की छत पर लगे वाईफाई, पानी की टंकी, डिश की छतरी को तोड़फोड़ दिया। जिससे प्रार्थी को एक लाख का नुकसान हो गया वहीं प्रार्थी को झूठे मुकदमे में फंसाने एवं भूखंड मालिक के द्वारा शोरूम बंद करने को कहा गया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शोरूम मालिक द्वारा रिपोर्ट देने पर मामला दर्ज कर लिया है व जांच में जुट गई है।