उपनेता प्रतिपक्ष ने किया डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को दी गति

चूरू,(पीयूष शर्मा)25 मई। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से संचालित स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत सोमवार को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि डिजिटल हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक रूप से स्वदेशी विचार से जोड़ना है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को भी इससे बल मिलेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ हमें बढ़ना है। स्वदेशी जागरण मंच चूरू के सह समन्वयक सुशील जांगिड़, तहसील समन्वयक संजय तवर, मजदूर संघ के हजारीसिंह राठौड़, एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री हरीश वर्मा, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, सुरेश सारस्वत व दिनेश शर्मा सहित मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।

हर विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार डिजिटल हस्ताक्षर
इस दौरान मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार डिजिटल हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया। स्वदेशी जागरण मंच के समन्वयक लीलाधर चंदेल ने बताया की 25 मई से शुरू अभियान के तहत पहले चरण में 20 दिन तक जिले के प्रत्येक गांव में मंच के कार्यकर्ता लोगों से डिजिटल हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन करवाएंगे।

You might also like