दिव्यांग बहनों ने स्पोर्ट्स चैंपियन में कमाया नाम
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । 27 वीं राष्ट्रीय डीफ सीनियर स्पोर्टस चेम्पीयनशिप चंडीगढ़ (पंजाब) में 25 मार्च से 27मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में लाडनूं क्षेत्र के गाँव मनु की दो बेटीयों ने तहसील एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
एसीबीईओ कल्याण सिंह ने बताया कि दीपा कंवर जो कि रा.उ.मा.वि. हुडास में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लॉन टेनिस खेल मिक्स डबल मे सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यह इनका लगातार दूसरा मेडल है। पिछले वर्ष भी अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। वहीं नूतन कंवर जो कि रा.उ.प्रा.वि. देवगढ़, पाँचवा कुचामन में अध्यापक के पद पर कार्यरत है ने सिंगल लॉन टेनिस एकल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता चौथा स्थान प्राप्त कर नाम कमाया है। नूतन एवं दीपा कंवर दोनों सगी बहने हैं तथा दोनों श्रवण बाधित दिव्यांग है।