जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारियों को रिपोर्टिंग के स्तर में सुधार करने तथा अपनी टेबल पर प्रतिदिन टीकाकरण, परिवार कल्याण, मौसमी बीमारियों, प्रसव, एचआरपी, एएनसी पंजीकरण आदि की चैक लिस्ट बनाकर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले ब्लॉक के अधिकारियों को आगामी बैठक से पूर्व लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि अर्जित करने पर जोर देते हुए रिपोर्टिंग करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्टिंग में सुधार हो सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने सभी अधिकारियों को 181 पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर निस्तारण करने, लाडो योजना के तहत ड्यू किश्तों का भुगतान करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी संस्थाओं में भवन, फायर, बिजली की ऑडिट करवाने तथा जर्जर भवन में चिकित्सालय का संचालन नहीं के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने लाडो योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को भुगतान करने तथा डिलीवर के समय ही जरूरी दस्तावेज मांगवाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ सभी संस्थाओं में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत अस्पतालों में आभा आईडी से काम करने, 108 एम्बुलेंस का समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उप मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में डायरियां व उल्टी दस्त की रोकथाम के लिए पानी के सैम्पल जांच के लिए एसके अस्पताल में भिजवाने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी करने निर्देश दिए। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने एएनसी पंजीकरण, प्रसव, टीकाकरण, संपूर्ण टीकाकरण, एमआर प्रथम, द्वितीय डोज, एचपीवी टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कम उपलब्धी वाले ब्लॉक के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रतनलाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुए कार्य की ब्लॉकवार उपलब्धियों की जानकारी देते हुए संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग करने, एक्स-रे, ग्राम पंचायतों पर लग रहे शिविर में आमजन को लाभाविन्त करने तथा निक्षय पोषण योजना के तहत सभी टीबी रोगियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी बीसीएमओ व सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like