गर्ल्स हेल्थ अवेयरनेस, पर्सनल हाइजिन एवं न्यूट्रिशियन विषय पर व्याख्यान आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत राजस्थान राज्य महिला नीति – 2021 के तत्वाधान में गर्ल्स हेल्थ अवेयरनेस, पर्सनल हाइजिन एवं न्यूट्रिशियन विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र बोला द्वारा किया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकताओं के बारे में बताया। उन्होने बताया की स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव होती है। प्राचार्य ने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी, जैसे- हरी सब्जियाँ, दालें, दूध, फल और आयरन युक्त भोजन आदि। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ अकिता ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ अमिता खींची ने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में शरीर और मन में अनेक परिवर्तन होते हैं। इसलिए सही जानकारी और अच्छी आदतें अपनाना बहुत आवश्यक है। साथ ही छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि हम स्वयं स्वस्थ रहेंगे, स्वच्छता अपनाएँगे और अन्य बालिकाओं को भी स्वास्थय के प्रति जागरूक करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य रेखा नेहरा ने छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम एवं योग करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही बताया कि प्रतिदिन अपनी रूचियों को पहचानने के लिए भी समय निकालें। अंत में रेखा नेहरा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।