दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर केंद्र से मांगा राहत पैकेज

देश के आठ करोड़ दिव्यांगों की अनदेखी का आरोप

चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। रॉयल विकलांग विकास संस्थान से जुड़े दिव्यांगजनों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर अपने घरों से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी ने बताया कि संस्थान की जिलाध्यक्ष संतरादेवी गहनोलिया के आह्वान पर जिलेभर में दिव्यांग जनों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर वर्ग को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। मगर इसमें देश के करीब आठ करोड़ दिव्यांगजनों की अनदेखी कर उनके लिए कोई राहत नहीं दी गई है। जबकि सबसे कमजोर तबका दिव्यांग है। रुकनखानी ने सरकार से दिव्यांगजनों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शाकिर खान, कन्हैयालाल, संतोष जोशी, बंशीलाल, ओमप्रकाश, इदरीश व मूलचंद आदि शामिल थे।

You might also like