चूरू में तीन व्यक्ति और कोरोना संक्रमित, अब तक 49

चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। जिले में प्रवासीजनों के आगमन के साथ शुरू हुआ कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कलक्टर संदेश नायक के मुताबिक बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले में तीन और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो कि पहले से क्वारेंटाइन हैं। गौरतलब है कि बुधवार की जांच रिपोर्ट सहित अब तक जिले में 49 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कलक्टर के मुताबिक एक व्यक्ति सरदारशहर तहसील के गांव साडासर का है। जो दिल्ली से आया था। दूसरा सरदारशहर के ही गांव सवाई छोटी का है। जो पुणे से लौटा है। इसके अलावा महाराष्ट्र से आया सुजानगढ़ के गांव सोनियासर का निवासी है।

You might also like