दो जगह लगी आग, दमकल से बुझाई

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। दो जगह पर आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद दमकल ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इन घटनाओं में कोई चोटिल नहीं हुआ। पहली घटना के तहत एनके लोहिया स्टेडियम में एक पेड़ की पड़ी सूखी लकड़ियों में आग लग गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसी प्रकार निकटवर्ती गांव ठरड़ा में भी विमला देवी जाट के खेत की बाड़ में आग लग गई व बींठोरे जल गए। जिससे खेत मालिक को नुकसान हुआ। वहीं सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।

You might also like