डोडापोस्ट व अफीम जब्त

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)29 मई। स्थानीय मेगा हाईवे पर सरदारशहर रोड़ पर ट्रक की तलाशी के दौरान डोडापोस्ट व अफीम बरामद कर दो को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी गोपीराम ने गश्त के दौरान मेघा हाईवे पर संगम चौराहे से सरदारशहर की और जा रहे एक ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली तो ट्रक के कैबिन में छुपाकर रखी 10 किलो डोडापोस्ट व 400 ग्राम अफीम बरामद की। इस संबंध में चालक बलजीतसिंह व खलाशी सुरेन्द्रसिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया। गौरतलब है कि उक्त ट्रक में सोयाबीन के कट्टे मध्यप्रदेश से भरकर पंजाब ले जा रहे थे।

You might also like