डॉ. अरुण शर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गत दिनों ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय श्री बालाजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के एडमिन ऑफिसर डॉ. अरुण शर्मा को “स्टेट लेवल एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजा गया। शर्मा को यह सम्मान नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों का सृजन करने एवं उत्कृष्ट योगदान देने पर दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी, टी एन ए आई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती एनी कुमार एवं टी एन ए आई राजस्थान शाखा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ जोगेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।