दूसरे दिन भी पिलाया रोग प्रतिरोधक का काढ़ा

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)25 मई। श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क रोग प्रतिरोधकता काढ़ा वितरण के दूसरे दिन लोगों को काढ़ा पिलाया गया व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया।

कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ पार्षद सुमित्रा सैनी के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर सुमित्रा सैनी पार्षद ने आमजन को कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार के नियमों की पालना करने तथा सजगता बरतने की अपील की। चेतीवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में 2100 लोगों को स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा निशुल्क पिलाया गया तथा स्वास्थ्य नियमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सुशील सैनी, सुरेश स्वामी, सीताराम शर्मा, सुनील बदनगढिय़ा, संजय भार्गव, शेखर डायल, अनिल नूनिया, पीयूष डालमिया, महेश शर्मा, महेंद्र कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like