एक ही परिवार के तीन कोरोना योद्धा दे रहे है अलग-अलग जगहों पर अपनी सेवाएं
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)24 मई। विश्वव्यापी कोरोना महामारी को हराने में लगे हुए योद्धा निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे है। वहीं इलाके के गुमानसिंह की ढाणी के एक ही परिवार के तीन योद्धा अपनी अलग-अलग जगहों पर निरंतर सेवाएं देकर कोरोना को हराने में जुटे हुए है।
मूलचंद जाट
कोरोना योद्धा के रूप में भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर मूलचंद जाट सेवा व वायरस की रोकथाम को लेकर लोगों में जागृति फैलाने का कार्य कर रहे है।

उर्मिला बुरड़क
वहीं उनकी पत्नी उर्मिला बुरड़क भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रूप में सेवाएं दे रही है। कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाओं में कोई परेशानी ना आए इसको लेकर लेकर अपने बच्चों को भी उनकी दादी के यहां नीमकाथाना में ही महीनों से छोड़ रखा है।
विकास बुरड़क
वहीं भाई विकास बुरड़क दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। पिछले दो माह से निरन्तर योद्धाओं के रूप में कार्य रहे है।
