आंगनबाड़ी सहायिका ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)24 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गांवडी की सहायिका कान्ता वर्मा के सहयोग से पक्षियों की जिंदगी बचाने के लिए परिंडा बांधो अभियान की शुरुआत सीडीपीओं संजय चेतानी ने की।
परिंडे बांधों अभियान के अवसर पर चेतानी ने बताया कि सेवाभावी सहायिका कान्ता वर्मा ने जन समुदाय को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सैकड़ों की संख्या में मास्क भी तैयार करके वितरित किये हैं। वर्तमान में यह बेजुबान पक्षियों को असहनिय गर्मी से बचाने के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधने में भी सहयोग कर रही हैं। यह अभियान आंगनबाड़ी कार्मिकों द्वारा संपूर्ण परियोजना क्षेत्र में शुरु किया जा रहा है तथा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि अपने आंगनबाड़ी केन्द्र के इर्द-गिर्द पेड़ों पर परिंडे बांधे तथा नियमित रुप से उनमें पानी भरें।
अभियान की शुरुआत के अवसर पर व्याख्याता अंजू परिहार, महिला पर्यवेक्षक अरुणा राजपूत, सरोज इन्दुलिया, बबीता कुमावत, सोनिया यादव, वरिष्ठ लिपिक चिमन लाल, रामेश्वर लाल सैनी, रोहिताश्व गुर्जर, पवन वर्मा उपस्थित रहें।