मूर्तियों की मांग को लेकर धरना आठवें दिन भी जारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय नगरपरिषद कार्यालय के बाहर अजय ढ़ेनवाल के समर्थन में चल रहा धरना लगातार आठवें दिन सोमवार को जारी रहा। गांधी चैक स्थित पार्क में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, महाकवि कन्हैयालाल सेठिया, स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीशचन्द्र की मूर्तियां लगवाने की मांग को लेकर नगरपरिषद के बाहर चल रहे धरने पर लोगों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। धरने पर निर्वतमान पार्षद इकबाल खां कायमखानी, तरूण सियोता, बिलाल, मुकेश गोयल आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी बीदासर, राजस्थान वेलफेयर सोसाइटी जिला उपाध्यक्ष राजेश लोहिया, पंकज गुसाईवाल, संजय लोहिया, एडवोकेट गोविंद मेघवाल आदि पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया।

You might also like