अवकाश के दिनों में कार्य कराने का कर्मचारियों ने किया विरोध

प्रवीण योगी

पाटन (नवयत्न)। पटवार संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं कृषि पर्यवेक्षक संघ ने शनिवार, रविवार तथा अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन कार्य कराने का विरोध जताया है। तीनों संगठनों ने मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भेजकर मांग की कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश के दिनों में बैठक, ग्राम सभा, चौपाल, शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं।

 

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार अवकाश के दिनों में कार्य लिए जाने से कर्मचारियों के मानसिक, शारीरिक तथा पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संगठनों ने निर्णय लिया कि भविष्य में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अवकाश के दिनों में कार्य नहीं किया जाएगा।

 

इस दौरान राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गुर्जर, ब्लॉक मंत्री पवन यादव, शक्ति सिंह तंवर, महेश मीणा, रामगोपाल शर्मा, कृष्ण सिराधना, पटवार संघ ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर मीणा, आनंद, जितेंद्र, कांता मीणा, करण सिंह गुर्जर, हेमराज तथा कृषि पर्यवेक्षक संघ के सीताराम, ख्यालीराम, लालचंद सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

You might also like