ग्राम रथ अभियान के समापन पर संध्या चौपाल का हुआ आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र तारानगर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चलाये जा रहे ग्राम रथ अभियान के समापन पर ग्राम बुचावास में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मोबाईल LED वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं से संबंधित विडीयो को ग्रामीणों ने रुचिपूर्वक देखा। स्थानीय कला जत्था के कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया व भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने अपने उ‌द्बोधन में डबल इंजन की सरकारों द्वारा जनहितार्थ किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, कृषि एवं पशुपालन तथा अन्य विभार्गों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। सरकार ने DBT जैसी व्यवस्था लागू कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपने सुझाव मांगते हुए यह अपील भी की कि वे सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत परिवेदनाएं सुझाव पेटिका में डालें। आपके सुझाव सीधे राज्य सरकार तक पहुंचाए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा अनु० जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष झुंझुनू सुरेन्द्र भाटिया ने भी अपने विचार रखे ।
बाद में संध्या चौपाल में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के उ‌द्बोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार हनुमान सिंह, प्रशासक सीता देवी व्यास, ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार, प्रोग्रामर महेन्द्र सहारण, तरूण कुमार, सीताराम सुथार, किशनलाल दर्जी, भागीरथदास स्वामी, महावीरप्रसाद पांडिया, रैंवताराम मेघवाल, फूलाराम सहारण, मनोज व्यास, डॉ. मनोज सहारण, अधिशाषी अभियंता राजेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी छगनलाल छींपा तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर ने किया ।

You might also like