इवेंटस्थान 2026 में इवेंट मैनेजर्स का सम्मान, क्रिएटिविटी और नए प्रयोगों को मिली पहचान

निसं
जयपुर (नवयत्न)। फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स फोरम के 13वें वार्षिक कन्वेंशन इवेंटस्थान 2026 के समापन पर आयोजित अवॉर्ड समारोह में इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अभिनेत्री महक चहल ने विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान किए। दो दिवसीय कन्वेंशन में देशभर से 400 से अधिक इवेंट मैनेजर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल हुए। फोरम अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने कहा कि बड़े आयोजनों की सफलता के पीछे पर्दे के पीछे काम करने वाले प्रोफेशनल्स की मेहनत, रचनात्मकता और टीमवर्क महत्वपूर्ण होता है। इवेंटस्थान ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को पहचान दिलाने का मंच है। फोरम सचिव भुवनेश अग्रवाल ने बताया कि समारोह में इवेंट मैनेजमेंट, वेडिंग, मनोरंजन, रचनात्मकता, तकनीक, प्रोडक्शन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा, हरप्रीत बग्गा, मोहित माहेश्वरी, इवेंट गुरु अरशद हुसैन और ईमा अध्यक्ष दीपक चौधरी सहित कई प्रोफेशनल्स मौजूद रहे। अवॉर्ड समारोह में संगीत और मनोरंजन की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को जीवंत बनाया। कन्वेंशन में वेडिंग ट्रेंड्स, सस्टेनेबिलिटी, तकनीक, बौद्धिक संपदा, सरकारी टेंडरिंग और राजस्थान को प्रमुख वेडिंग एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

You might also like