फांसी लगाकर की ईहलीला समाप्त

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। स्थानीय वार्ड नं. 30 में 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की ईहलीला समाप्त। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नं. 30 के निवासी कमलकुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरे भाई की 13 वर्षीय पुत्री को मिर्गी के दोरे आते हैं व सामाजिक चर्चा के अनुसार उसमें ओपरी-परायी की छाया थी। सोमवार रात्रि को हम सब घर में सो रहे थे। अचानक मेरी भतीजी उठकर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुुर्द किया व मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुनीलकुमार को सुपुर्द की।

You might also like