नई ग्राम पंचायत बनाने पर अभिनन्दन समारोह व धन्यवाद सभा का आयोजन

सुभाष प्रजापत
तारानगर (दैनिक नवयत्न) । ग्राम चंगोई में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने हडियाल सरपंच राकेश शर्मा का सर्व समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही चंगोई ग्राम को नई ग्राम पंचायत बनाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के सम्मान में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिलामहामंत्री व युथ हॉस्टल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़, भाजपा नेता महावीर पूनिया ,जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल सहित पार्टी के गणमान्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रेनू कवर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी समाजों को साथ लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। पराक्रम सिंह राठौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आने वाले नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव मेंभाजपा का परचम लहराना है। भाजपा नेता महावीर पूनिया ने चुरू जिले को मरुस्थलीय जिला घोषित करवाने पर राजेंद्र राठौड़ का और चंगाई को नव ग्राम पंचायत बनने पर उनका साधुवाद प्रकट किया।। उन्होंने बताया की नई पंचायत के गठन से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और गांव में वांछित मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा!
कार्यक्रम का आयोजन गांव के युवा राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आशीष दाधीच सात्यूं ने किया। इस अवसर पर पार्षद हरि इंदौरिया, वासुदेव शर्मा, विशाल शर्मा, लीलाधर बागोरिया, सुमेर सिंह सोनगरा ,कान सिंह, रविशर्मा , संजय शर्मा, रामचन्द्र शर्मा ,बजरग सिंह, गणपत सिंह, सुभाष खीचड़, मानसिंह, नंदुसिंह, जीतु सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।

You might also like