छात्राओं को दी महिलाओं के अधिकार एवं कानून की जानकारी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं के अधिकार एवं कानून की जानकार विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता पूजा सैनी ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों एवं उनसे संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। व्याख्यान के दौरान छात्राओं को महिला अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में अपने अधिकारों को समझने एवं कानूनी सहायता प्राप्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ रितु चौधरी एवं डॉ अमिता खींची, डॉ अंकिता ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं को महिला अधिकारों एवं कानूनी जागरूकता के महत्व से अवगत कराया।

You might also like