शराब ठेके पर फायरिंग करने का दुसरा आरोपी गिरफ्तार
दो दिन तक आरोपी रहा ससुराल माधोगढ़ में
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)16 मई। कॉपर-मानोता रोड़ पर स्थित शराब ठेके में हिस्सेदारी, मंथली, दहशत फैलाने के इरादे से की गई फायरिंग व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दुसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि छह मई को मानोता कलां निवासी सत्यवीर ने रिपोर्ट दी की पांच मई की रात्री को मानोता खुर्द शराब ठेके पर मानौता खुर्द निवासी धर्मपाल गुर्जर, राजेंद्र, चिरानी निवासी अनिल गुर्जर के नामजद सहित छह अन्यों के खिलाफ शराब ठेके में हिस्सेदारी-मंथली को लेकर फायरिंग व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में मानोता खुर्द निवासी राजेंद्र उर्फ राजू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुछताछ के दौरान वारदात की घटना को अंजाम देने वालो के साथ होने की बात कबुल की। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने ससुराल माधोगढ़ चला गया था वहां पर दो दिन रहा। ससुराल में पुलिस के आने की सूचना मिलने पर वहां से फरार हो गया। भुखे रहने के कारण तबीयत खराब हो जाने से खेतड़ी के अजीत अस्पताल में दिखाने गया जहां पर उसे भर्ती कर लिया।
थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू गुर्जर को छह दिन पहले ही गिरफ्तार कर लेते लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के चलते वह खेतड़ी के अजीत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए खेतड़ी के डाक्टर से बात की तो उन्होंने आरोपी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण गिरफ्तार करने के लिए मना कर दिया था।
थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वह शराब का आदी है, बिजली विभाग में ठेकेदार के पास मजदूरी करता है। गौरतलब है कि इस संबंध में पुलिस ने चार दिन पूर्व भी चिरानी की पहाड़ी से चिरानी निवासी विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
आरोपियों को दबिस देने गई पुलिस का किया विरोध
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चिरानी में दबिस देने गई तो पुलिस का परिवार वालों ने विरोध किया। इस संबंध में पुलिस ने दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि शराब ठेके पर फायरिंग व तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिस दी जा रही है। चिरानी निवासी अनील गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए उसके निवास पर दबिस देने पुलिस पहुंची तो आरोपी अनील के भाई हंशा व विक्रम गुर्जर ने विरोध किया। दोनों को शांती भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।