राष्ट्रीय युवा परिषद के फिरोज खान जिलाध्यक्ष नियुक्त

टोंक,(दिनेश शर्मा)28 मई। भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद टोंक का जिलाध्यक्ष फिरोज खान को बनाया गया हैं। परिषद के अमर प्रसाद रेड्डी एवम राष्ट्रीय महासचिव राम मूर्ति, प्रदेश महासचिव नितिन रमेश माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा शर्मा की सहमति से राजस्थान अध्यक्ष करन अरोड़ा द्वारा राजस्थान के टोंक जिले से भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद के टोंक जिला अध्यक्ष पद पर फिरोज खान को नियुक्त किया गया हैं।

फिरोज खान ने भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर विश्वास दिलाया हैं कि वह अपनी पुरी सतत् ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा से यह जिम्मेदारी निभाएगें।

You might also like