मिठड़ी में जीत के बाद नव निर्वाचित सरपंच बीरमाराम सैन का ग्रामीणों ने किया अभिनन्दन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । मिठड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित सरपंच बीरमाराम सैन का मुख्य गुवाड़ में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवी राजकुमार प्रजापत निवासी मिठड़ी ने बताया कि लंबे समय बाद मिठड़ी की राजनीति में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में गांव के विकास को गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार प्रजापत ने नव निर्वाचित सरपंच बीरमाराम सैन को नेम प्लेट भेंट की तथा साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like