कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत कच्ची बस्ती में बांटे भोजन पैकेट

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट बिसाऊ की ओर से रविवार देर शाम ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत बालाजी मंदिर और कच्ची बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। ट्रस्ट प्रभारी सूर्यकांत सैनी ने बताया कि अभियान के तहत कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर परिवारों को भोजन पैकेट बांटे और बच्चों व परिवारों के साथ समय बिताया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ उनमें अपनत्व, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान रामकुमार सैनी, राजकुमार स्वामी, अरुण स्वामी, गौरव चौहान, अशोक माटोलिया सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like