फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
खेतड़ी (दैनिक नवयत्न ) । मेहाडा जाटूवास के गोगाजी खेल मैदान में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित 70वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज घुमरिया थे, जबकि अध्यक्षता दलीप जांगिड़ ने की। नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले लिया, जिसमें बहुत ही रोचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान मेहाड़ा की टीम और फुटबॉल क्लब ब्रदर्स यूनाइटेड जयपुर के बीच खेला गया, जिसमें मेहाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घुमरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना का भी पाठ पढ़ाता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। नवयुवक मंडल की ओर से प्रतियोगिता में विजेता मेहाड़ा की टीम को 71 हजार व उपविजेता जयपुर की टीम को 51 हजार रुपए का ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र गहलावत, कर्मवीर, अजीत सिंह, राजपाल सिंह, उम्मेद सिंह, कुलदीप, राकेश, संदीप कुमार, ख्यालीराम, कैलाश चौधरी, राकेश कुमार, बंशीलाल, राम अवतार, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।