निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर आयोजित
हरीश देवंदा
नीमकाथाना (दैनिक नवयत्न ) । कस्बे के जांगिड़ हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर आयोजित किया गया । इस बी.एम. डी. शिविर में दूर दराज से आये हुए 62 मरीजों के अस्थि घनत्व की जांच की गई । जिन मरीजों की बी. एम .डी. कम थी उनको डॉ.राजेश जांगिड़ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. मौसमी जांगिड़ दंत रोग विशेषज्ञ ने कैल्सियम एवं विटामिन डी 3 लेने की सलाह दी । मरीजों को संतुलित आहार,दूध सेवन ,फल,मेवे,खजूर,एवं धूप,व्यायाम एवं ध्यान से हड्डियों को मजबूत बनाने की सलाह दी ताकि कमर दर्द,जोड़ दर्द एवं संभावित फैक्चर से बचा सके । इस शिविर में रमेश,दीपेंद्र, तेजवीर, रणवीर,रोहन,रामस्वरूप,समर्थ, विक्रम सिंह आदि ने सहयोग किया ।