विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे एवं स्मार्ट टीवी भेंट
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। शहीद पीथुराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोहिणा में समाजसेवियों ने सीसीटीवी कैमरे एवं स्मार्ट टीवी भेंट किया है। प्रधानाचार्य विजय शंकर ने बताया कि समाजसेवी एवं उद्योगपति किशनलाल जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी शांति देवी ने विद्यालय में सवा लाख की कीमत के 20 सीसीटीवी कैमरा सेट तथा पवन कुमार पुरोहित ने 35 हजार कीमत का स्मार्ट टीवी भेंट किया है। विद्यालय विकास में सहयोग करने पर विद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया गया।