हर महीने मिलेगा मुफ्त स्वास्थ्य लाभ, लॉयन्स क्लब ‘जीवन’ ने लिया नियमित शिविर लगाने का फैसला

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। लॉयन्स क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ की ओर से रविवार को झुंझार सिंह पार्क में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 37 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीपी, शुगर सहित आवश्यक जांच के साथ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर का संचालन हेल्थ शिविर चेयरपर्सन लायन डॉ. नरेंद्र सिंह काजला एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया। आयोजन काजला हॉस्पिटल की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया। डॉ. नरेंद्र सिंह काजला ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि लॉयन्स क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।
हर माह दूसरे रविवार को होगा निशुल्क शिविर
शिविर के बाद अगस्त माह की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें काजला हॉस्पिटल, लायन डॉ. नरेंद्र सिंह काजला एवं उनकी टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी निर्णय लिए गए। निर्णय अनुसार 14 अगस्त को शहीद स्मारक से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, वहीं 15 अगस्त को झुंझार सिंह पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। क्लब ने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित रूप से निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड, कोषाध्यक्ष लायन राम अवतार सिंह रेपसवाल, लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन महेंद्र चौधरी, लायन रामकुमार झाझडिय़ा, लायन रामदेवाराम ओला, एडवोकेट लायन विरेंद्र सिंह चाहर, लायन डॉ. संगीता मूंड सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like