डॉक्टर के केबिन में आने से पहले हर व्यक्ति होगा सैनेटाइज
बीसीएमओं डा. गौरी को सौंपी हैंड फ्री सैनेटाइजर मशीन
चूरू,(पीयूष शर्मा)19 मई। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव कैलाश सैनी व जिला कांग्र्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सैनी ने 19 मई को जन सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल में आने वाले रोगियों व डॉक्टर्स के हाथ सैनेटाइज करने के लिए हैंड फ्री सैनिटाइजर डिस्पेंसिंग मशीन बीसीएमओं डा. अहसान गौरी को सौंपी।
इस मौके डा. गौरी ने कहा कि सैनी की ओर से सौंपी गई मशीनें डॉक्टर केबिन के बाहर रखवाई जाएगी। ऐसे में केबिन में आने से पहले हर व्यक्ति अपने हाथ सैनिटाइज करके ही अंदर आ सकेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसहयोग से चिकित्सक वर्ग व स्टाफ का मनोबल बढ़ता है। उपस्थित चिकित्सकों ने कैलाश सैनी का आभार जताया। गौरतलब है कि जनसेवा सप्ताह के तहत सैनी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण, मास्क वितरण, पशुचारा वितरण सहित अन्य जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर डा. इमरान गौरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा मनीष सैनी, संग्राम सिंह राठौड़, डा. भालेंदू धाभाई, कपिल जांदू, मुकेश प्रजापत, बसंत व्यास व मधुसूदन स्वामी आदि मौजूद थे।