फुसखानी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)27 मई। मंडावा थाना क्षेत्र के फुसखानी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि फुसखानी निवासी रामेश्वर लाल पुत्र नोपाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई 42 वर्षीय महेंद्र मेघवाल ने अपने खेत में पेड़ के रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।