गंगामाई मंदिर में मनाया गंगा दशहरा
बिसाऊ,(अशोक सोनी)1 जून। कस्बे के गंगामाई मंदिर में सोशल डिस्टैन्सिंग की पालना करते हुए पुजारी त्रिलोक चंद शर्मा के सानिघ्य में गंगा दशहरा मनाया गया । इस मौके पर गंगा मैया की प्रतिमा का श्रृंगार किया व 21 दीपक जलाये तथा जुगलकिशोर महनसरिया परिवार ने माता की पूजा अर्चना कर प्रसाद लगाया एवं गंगा मैया से कोरोना रूपी विश्व महामारी को पूरे संसार से मिटाने की प्रार्थना की ।