गंगाशहर थाना क्षैत्र में लाखों रूपये का जर्दा गुटखा बरामद, एक को किया गिरफ्तार

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )19 मई। शहर में पिछले कई दिनों से शहर में जर्दा व गुटखों की कालाबाजारी की खबरे सामने आ रही है इसको लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर गंगाशहर पुलिस ने सीओ सदर पवन भदौरिया के निर्देशन में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों रुपये के जर्दा गुटखा बरामद किया है। गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कोटगेट का एक व्यवसायी है जिसने अपनी दुकान को घडसीसर में लगाई जिसकी सूचना मुखबिर के जरिये पुलिस को मिली जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी जहां से करीब 10 कट्टों से ज्यादा जर्दा गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है।

You might also like