गंगाशहर थाना क्षैत्र में युवती की संदिग्ध हालत में मौत

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 23 मई। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत हो गई है। जिसे बेहोशी की हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शरद शंकर की 16 वर्षीय दिव्या अपने घर में संदिग्ध हालात में मिली। जिसे परिजन पीबीएम लेकर गए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You might also like