छात्रा गरिमा शर्मा रही द्वितीय स्थान पर

जिला स्तर पर आयोजित हुयी थी पेंटिग प्रतियोगिता

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)23 मई। शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला स्तर पर वैश्विक महामारी कोरोना विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या सुमन थाकन ने बताया कि प्रतियोगिता में कस्बे की राबाउमावि की कक्षा नौ की छात्रा गरिमा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कस्बे का नाम गौरवान्वित किया है ।

You might also like