कॉपर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, 9 दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को श्री सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर परिसर में जयंत सोनी, पूनम सोनी और प्रियांश सोनी की मुख्य यजमानी में पंडित जितेंद्र शर्मा और विमल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। प्रतिमा स्थापना के बाद गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना और महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव के दौरान मंदिर में सुबह-शाम आरती, भजन-संकीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी तरह केसीसी टाउनशिप के थर्ड सेक्टर स्थित आधारशिला, नारायणी माता मंदिर सहित आवासीय कॉलोनी के कई घरों में भी मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस मौके पर समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष एलएम जोशी, विमल शर्मा, श्यामसिंह चौहान, सुधा शर्मा, संजय जिंदड़, रमेश पांडे, राजकुमार, नरेश मीणा, आलोक जैदिया, राजेश नारवाल, दीपक मोदी, नारू, आनंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like