भाजपा ने गांवों में भिजवाई राशन सामग्री
चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की ओर से विधायक विकास कोष से जारी किए 25 लाख रुपए की लागत से शुरू किए गए संकल्प अभियान ‘चूरू में कोई भूखा ना सोए’ के सातवें चरण के चोथे दिन गांवों में राशन सामग्री भिजवाई गई।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने ग्राम पंचायत घंटेल, बालरासर तंवरान तथा रतननगर में खाद्यान सामग्री के वाहन रवाना किए। सहारण ने कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से भाजपा पदाधिकारी लोकडॉउन की शुरुआत से अब तक चूरू विधानसभा क्षेत्र में लगातार खाद्यान वितरण कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।