घर बताने पर सिर फोड़ने का आरोप

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। घर बताने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिये जाने मामला सामने आया है। पुलिस को सुभाष पुत्र केशाराम प्रजापत निवासी, वार्ड न. 24 नया बास ने रिपोर्ट देकर बताया है कि शुक्रवार की शाम को पवन शर्मा व एक अन्य अध्यापक मेरे घर पर आये और लक्ष्मणजी स्वामी का घर पूछा, तो मैंने हाथ से ईशारा करके उनको बताया दिया। सुभाष का आरोप है कि करीब दो घंटे बाद पौने दस बजे धर्मचंद का फोन आया कि तुमने मेरे पिताजी को क्वारेंटाइन करवा दिया। तुमने सरकार को क्यों बताया कि मेरे पिता चैन्नई से आये हैं। जिस पर मैंने कहा कि मैंने केवल घर बताया था। इसके बाद धर्मचंद पुत्र लक्ष्मण स्वामी, लालचंद, गणेश, मोहित, जसोदा स्वामी ने एकराय होकर मेरे घर में नाजायज प्रवेश कर हाथों में सरिया, लकड़ी का ठूंठ, लाठी, कुल्हाड़ी लेकर मेरे साथ मारपीट की और गालियां निकाली। फिलहाल पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

You might also like