वन विभाग की टीम ने घायल मोर की बचाई जान
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)13 मई। उपखंड के मेहाड़ा जाटूवास में एक राष्ट्रीय पक्षी घायल हो गया जिसकी वन विभाग की टीम ने अस्पताल में उपचार करवाकर जान बचाई। वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फगेडिय़ा ने बताया कि गांव के ही अमर सिंह व विजयपाल ने सूचना दी कि एक मोर घायल अवस्था में गांव में पड़ा है तो तुरंत मौके पर कैटल गार्ड श्रीराम गुर्जर व शिवपाल बाजिया को भेजकर राष्ट्रीय पक्षी को मेहाड़ा के पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां डॉ राकेश कटारिया ने राष्ट्रीय पक्षी का इलाज किया। मोर को स्वस्थ होने तक चिरानी नर्सरी में रखा जाएगा ठीक होने पर उसे वन्य अभ्यारण में छोड़ दिया जाएगा।