कोरोना योद्धा डॉ घोड़ेला का किया सम्मान
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)17 मई। अस्पताल के कोरोना योद्धा डॉ महेंद्र घोड़ेला का समाजसेवी व राजलदेसर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश्वरलाल घोड़ेला, लोकेश घोड़ेला व विष्णु प्रजापत की ओर से पुष्प देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वरलाल घोड़ेला की ओर से कोरोना योद्धाओं के लिए 10 पीपीई किट, 10 केएन-95 मास्क तथा 200 एमएल की 10 हैंड सेनिटाइजर की बॉटल प्रदान की गई। डॉ महेंद्र घोड़ेला ने समाजसेवी व भामाशाह घोड़ेला का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ घोड़ेला की पत्नी गीतू घोड़ेला का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।