घाट हनुमान मंदिर ने कोविड-19 के बचाव हेतु दी 210 फेस शील्ड किट
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)17 मई। कोविड-19 के संक्रमण बचाव में प्रथम पायदान पर आगे रहकर कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों सहित कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर कर्मियों के बचाव हेतु स्थानीय श्री हनुमान घाट मंदिर ट्रस्ट ने रविवार को उपखंड अधिकारी आईएएस गौरव सैनी को 48 हजार रुपयों की लागत के 210 फेस शीट किटें सौंपी। गौरतलब है कि इससे पूर्व ट्रस्ट की ओर से लॉक डाउन के प्रथम चरण में पाँच-पाँच लाख रुपयों के चैक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहायता कोष में मंदिर परिवार के मुखिया स्वर्गीय श्यामबिहारी जोशी के देवलोक गमन हो जाने पर जिला कलेक्टर संदेश नायक को सौंपे थे स्वर्गीय जोशी की जीवन यात्रा लॉक डाउन के प्रथम चरण में बह्मलीन हुई थी। फेस शील्ड किट मंदिर परिवार के बृजबिहारी जोशी ने सैनी को सुपर्द की। उपखण्ड अधिकारी सैनी ने मंदिर परिवार को वैश्विक आपदा के समय हस्त मुक्त भावो से लाखों रुपयों के दिये सहयोग पर साधुवाद दिया।