बैडमिंटन व तीरंदाजी में जिला विजेता बनी बालिकाओं का किया अभिनंदन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के जिलास्तरीय बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जिला विजेता बनने पर सोमवार को विद्यालय स्टाफ की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। विद्यालय की 17 वर्षीय बैडमिंटन टीम ने फाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बामनिया, सुजानगढ़ को हराकर जिला स्तर पर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं 19 वर्षीय बैडमिंटन टीम ने फाइनल में संचियालाल बैद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ को पराजित कर जिला विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 17 वर्षीय बैडमिंटन वर्ग में दिव्या सैनी, जबकि 19 वर्षीय वर्ग में राजू एवं पुष्पा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। इसी प्रकार तीरंदाजी में आइना, दिव्या सोनी एवं मोनिका का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान मोहनलाल अर्जुन ने छात्राओं को खेल भावना के साथ अनुशासनपूर्वक खेलने तथा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की ओर से टीम प्रभारी अनिता मीणा, कन्हैयालाल जांगिड़ एवं नानूराम का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में इंद्रसिंह फगेड़िया, विमला चौधरी, रिखाराम तालनिया, मनोज सारस्वत, लोहिता झाझरिया, कन्हैयालाल शर्मा, आनंदसिंह, शीशपाल, कपिल मीणा, मोनिका बारूपाल, कंचनलता पुरोहित, अशोक कुमार, अनिता मारू एवं दीपंकर शर्मा, देवकीनंदन शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like