गौपुत्र सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धाजंलि
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)26 मई। गौपुत्र सेना के जिला संयोजक विजय मोदी, दीपेंद्रसिंह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने गौपुत्र सेना के संस्थापक सम्पतसिंह की तेरहवीं के उपलक्ष में उनको पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। राव बीदाजी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उसके बाद गायों को जगह-जगह जाकर हरा चारा खिलाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की सामरिया, कर्ण सांखला, राजा भार्गव, प्रहलाद भार्गव, मुकेश बिजारणिया, महेंद्र प्रजापत, अनिल स्वामी, ऋतिक माली, प्रेम टाक आदि ने योगदान दिया।