चारागाह विकास पोधारोपण पोधशाला एवं जल सरक्षण के लिए सरकारी योजना बनाई
चनाना (दैनिक नवयत्न ) । क्षेत्र के चनाना ग्राम पंचायत मे राज्य सरकार द्वारा जारी योजना के तहत लगभग 6 माह पहले जी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रमन धनकड़ व प्रशासक चरण सिंह ने बताया की पर्यावरण सरंक्षण के लिए कनिष्ठ सहायक ममता मीणा एवं गरिमा कुमारी ने जी राम जी के तहत पोधा रोपण कर पर्यावरण शुदता को बढ़ावा दिया था साथ ही पोध शाला लगाकर ग्राम वासियों को पोध देकर अपने अपने खेतों मे पर्यावरण सरंक्षण की योजना थी इस योजना के तहत शमशान भूमि मे यह प्लांट लगाया था इसकी देख रेख का झिम जी राम जी के तहत रोजाना उसमे लगी महिलाये पोधों का पालन पोषण (पानी ढालना एवं पेड़ पोधों की निराई घुड़ाई करना ओर सर्दी से बचने के लिए पोधों की सुरक्षा के लिए झोपड़ी बनाना )आदि कार्य दोनों कनिष्ठ सहायक जागरूकता से नियमित उपस्थिति देकर जी राम जी के श्रमिको से पालन पोषण कराया जो आज भूतनी जोहड़ी शमशान घाट मे फल फूल रहा है यह कार्य ग्राम पंचायत की नियमित देख रेख के कारण फल फूल रहा है इसमे श्रमिकों का सराहनीय योगदान है इस मोके पर निरक्षण के समय अंजू मेट एंव उनके श्रमिक कार्य करते हुए देखे गये