हवन के साथ विशाल भंडारा व मेला आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। गणेश चतुर्थी एवं 18 वें पाटोत्सव के उपलक्ष में श्रीमाधोपुर नगर के पंचावाली फाटक स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के समापन के बाद सोमवार को यज्ञ हवन एवं पूर्णाहूती की गई तथा कथा व्यास संदीप कृष्ण शास्त्री को विदाई दी गई । मंदिर महंत नागा बाबा श्री नरेश गिरी ने बताया कि इस मौके पर विशाल भंडारा एवं मेले का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने रिद्धि सिद्धि विनायक के चरणों मे शीश नवा कर मनौतिया मांगी तथा पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजन समिति सदस्य के बाबूलाल शर्मा, छाजूराम खेड़ीवाले, महावीर कुमावत, जटाशंकर व्यास, आत्माराम, रामगोपाल, दुर्गा लाल, अमित, सोनू, मोनू, रविंद्र सैनी, गुलशन सोनी, चंद्र प्रकाश व्यास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You might also like