रतनगढ़ में भाजपा का दबदबा, 21 वार्डों में जीत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव की मतगणना में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 वार्डों में से 21 वार्डों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है। कांग्रेस को 15 वार्डों में जीत मिली, जबकि 8 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड संख्या 29 में मुकाबला ट्राई रहा व लाटरी में कांग्रेस के अमित चौधरी रहे भाग्यशाली। वहीं वार्ड संख्या 14 में राहुल यादव ने 72.27 मत लेकर बनाया रिकॉर्ड। भाजपा ने वार्ड 1, 3, 4, 6, 7, 8, 14, 15, 18, 19, 23, 25, 26, 30, 31, 32, 33, 35, 42, 43 और 44 में जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 5 9, 10, 13, 20, 21, 22, 24, 28, 36, 37, 39, 40 और 41 आए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड 11, 12, 16, 17, 27, 34, 38 और 45 में जीत हासिल की। चुनाव परिणामों में भाजपा के सबसे अधिक वार्ड जीतने से नगर पालिका के आगामी चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। अब भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की राजनीतिक कवायद तेज होने की संभावना है। 45 वार्डों के जनादेश में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है व पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के दावेदार के रूप में सुनील शर्मा, रेखा इन्दौरिया व हैमेन्त ताम्रयत प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा यह 21 सितंबर को ही पता चलेगा। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी बाड़े-बंदी में होने के कारण मतगणना स्थल पर उनके प्रतिनिधि ही आयें। वहीं विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए नारेबाजी की व एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा आतिशबाजी करते प्रत्याशी के घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी।

You might also like