स्वच्छता मिशन की नई जिम्मेदारी पर कमलकांत शर्मा व ताराचंद सैनी का भव्य सम्मान

नीलेश मुद्गल 

झुंझुनू (नवयत्न)। भारत स्वच्छता मिशन में झुंझुनू जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा तथा सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा शहर महामंत्री ताराचंद सैनी का सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार सैनी ने बताया कि बगड़ रोड स्थित रामानुजन कोचिंग सेंटर के सभागार में राष्ट्रीय सैनी सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने कमलकांत शर्मा और ताराचंद सैनी का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

 

इस अवसर पर कमलकांत शर्मा ने उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। जब हर नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होगा, तभी स्वच्छ झुंझुनू, स्वच्छ राजस्थान और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि झुंझुनू शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

 

कार्यक्रम में शिक्षाविद जगदीश सैनी, झुंझुनू नागरिक मंच के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, शीशराम राजोरिया, राजेंद्र ठठेरा, विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, प्रदेश महासचिव डॉ. शिवकुमार सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डी.सी. सैनी, सम्पतराम बारूपाल, पंकज टेलर, मनोहर धूपिया, विजय डारा, संदीप जाखड़, भाजपा मंडल महामंत्री विजेंद्र हाटवाल, पार्षद विजय कुमार सैनी, सुरेंद्र सैनी, राकेश सैनी, अविनाश सैनी, सत्यनारायण हलकारा, प्रहलाद सैनी, बालमुकुंद शर्मा, अशोक प्रजापति, विनोद सूरतवाले, कर्णसिंह राठौड़, महिपाल वर्मा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत, पूर्व सरपंच बुधराम सैनी (बजावा रावतका), ओमप्रकाश सैनी (आदर्शनगर), ओमप्रकाश सैनी (चिड़ावा), द्वारका प्रसाद सैनी, नायक समाज के प्रदेश सचिव किशनलाल नायक, सैन समाज के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र वर्मा, विनोद सैनी, सुभाष सैनी (बगड़), परमेश्वर सैनी, ख्यालीराम कुमावत, हरलाल सैनी, संजय सैनी, रामनिवास सैनी एवं शंकर सैनी सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like