बालाजी मार्केट श्री सांवरिया सेठ बैल्डिंग वर्कशॉप का हुआ भव्य शुभारम्भ

प्रशांत कुमावत
सिंघाना (नवयत्न) । नगर पालिका सिंघाना के नारनौल रोड़ पर बालाजी मार्केट में रविवार को श्री सांवरिया सेठ बैल्डिंग वर्कशॉप का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारम्भ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहयोग एक पहल संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी सिंघाना द्वारा किया गया।
सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविन्द सैनी (नानूवाली बावड़ी) एवं नरेन्द्र सैनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर वर्कशॉप की शुरुआत की और प्रोपराईटर अनिल सैनी को नए व्यवसाय के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सभी प्रकार के लोहे के कार्यों की सुविधा
वर्कशॉप के संचालक अनिल सैनी ने बताया कि यहाँ ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता का काम मिलेगा। वर्कशॉप में मुख्य रूप से मजबूत जंगला, जाली और आकर्षक गेट, रैलिंग, कूलर बॉडी और टिकाऊ अलमारी,बक्सा एवं टीन शैड बनाने का कार्य संतोषजनक ढंग से किया जाएगा।
गणमान्य जन रहे मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें कैलाश सैनी, हजारीलाल, हिरालाल, फूलचन्द, रामावतार, रामस्वरूप, पी.के. सैनी, निक्की, राहुल ढ़ाणा, जितेन्द्र (पिन्टू सैनी), सचिन ढ़ाणा, दिनेश बबेरवाल, राजेन्द्र सैनी (शिव प्रिण्टर्स), नरेश सैनी, रूड़मल, डॉ. मनोज, डॉ. सुनिल, अजीत जांगिड़, रणजीत, विक्रम, राहुल सहित कई ग्रामीण और व्यापारी साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में प्रोपराईटर अनिल सैनी ने सभी आए हुए अतिथियों को लड्डू बाटकर आभार व्यक्त किया।

You might also like