गांव में बाबा पूर्णमल की भव्य कलश यात्रा का आयोजन
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के नालपुर क्षेत्र में बाबा पूर्णमल मेले के उपलक्ष्य में शनिवार को बिस्सा गांव द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा पूर्णमल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग को सजाया गया था तथा जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में गांव के गणमान्य लोग एवं समाज के प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी उचित प्रबंध किए गए थे।बाबा पूर्णमल मेले के इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और आने वाले दिनों के कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ। नालपुर में बाबा पूर्णमल के पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पांच दिन से भक्त अपनी परंपरा के अनुसार धार्मिक कार्यों का निर्वहन करते हैं । इस मौके पर मनोज कुमार, राकेश कुमार, तेजपाल, राजकपूर, किशोरी लाल, सुभाष, महेंद्र, तुलसीराम, मनोज योगी, नितेंद्र, संदीप कुमार, दीपु, विमला देवी, संतरा देवी, संतोष देवी, सुनीता, किरण, सपना, संजू, रामकला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।