एसबीडी महाविद्यालय में रेजिन आर्ट कार्यशाला आयोजित

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । एसबीडी राजकीय महाविद्यालय, सरदारशहर के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा “रेजिन आर्ट” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन एवं संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. संत कुमार मीणा के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने की।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय, तारानगर की सहायक आचार्य डॉ. योगिता उपस्थित रहीं। उन्होंने एम.एससी. वनस्पति शास्त्र के विद्यार्थियों को रेजिन आर्ट के माध्यम से पादपों के विभिन्न भागों—जैसे पत्तियाँ, फूल एवं बीज—के संरक्षण की आधुनिक तकनीकों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। साथ ही इस कला के शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. एम.ए. खान, भवानीशंकर, डॉ. सुनीता मीणा, मुकेश प्रजापत, डॉ. देवीलाल रोझ, सुमन, शुभम बंसल एवं सुभाष दहिया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सिद्धि गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने रेजिन आर्ट से जुड़ी नई तकनीकों के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने अध्ययन एवं भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

You might also like