बाबा साहेब की जयंती पर निकाली भव्य रैली

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी सुजानगढ़ के नेतृत्व में विशाल रैली और बैठक का आयोजन किया गया। रैली नए बस डिपो से शहर के मुख्य मार्गो से अम्बेडकर भवन दुलिया बास में पहुंची। रैली में विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा नेता संतोष मेघवाल, डॉ अंबेडकर मोमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रतनलाल नायक, केशवदास महाराज, संजय आर्य, बाबूलाल कुलदीप, गंगाधर लाखन, डॉ शंकर जिलोया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, खुशीराम चांदरा, डॉ अमृता चौधरी, सूरजाराम डाबरिया, हंसराज नायक,धर्मसिंह मीणा, निखिल आर्य, मिलाप लाखन, विश्वजीत बारसा, दीपाराम सांडेला, मनोहर नायक, किशनलाल मेघवाल, ईश्वर सिंह मेघवाल, श्रवण मेघवाल सहित बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। रैली का अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सदस्यों ने अम्बेडकर जयन्ती की रैली पर की पुष्प वर्षा की। प्रदेश विभाग संगठन मंत्री रामेश्वर लाल खीचड, उपशाखा अध्यक्ष कमल जाखड़, मंत्री मनोज शर्मा, एसीबीओ रणजीत सिंह भींचर, प्रधानाचार्य धर्मसिंह मीणा, व्याख्याता अशोक कुमार, अब्दुल सत्तार पड़िहाऱ, जीवणदान देवल, धनराज सिंगोदिया, लक्ष्मण कुमार खत्री, गोवर्धन लाल जान्दू, रंजन अत्रि, अजय सैनिक, हरिकेश वर्मा, विशनाराम देवड़ा, पूनमचन्द रेगर आदि शिक्षकों ने पुष्पवर्षा की ।

You might also like